मीडिया

हम15 - कहानी क्या है?

खेल, मानवाधिकार, नीति, व्यापार, कला और मनोरंजन की दुनिया के अंतरराष्ट्रीय संगठनों के संघ द्वारा अगस्त 2021 में दुनिया के 1.2 अरब विकलांग व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करने वाला अब तक का सबसे बड़ा मानवाधिकार आंदोलन शुरू किया गया।

हम15 नृजातीयता, लिंग और यौन अभिमुखता के साथ-साथ विकलांगता को समावेशन एजेंडा के केंद्र में रखना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए हमें अनेकानेक लोगों के साथ संवाद करने की आवश्यकता है, यही कारण है कि हम15 आंदोलन में मीडिया की भागीदारी का हम स्वागत करते हैं।

हमारा संदेश बिल्कुल स्पष्ट है: विकलांगता मानवता है, यह असामान्यता नहीं है। सबों को तभी लाभ होता है जब हम सभी एक समान होते हैं: आपका परिवार, आपके मित्र, आपके पड़ोसी, आपका समुदाय, आपके सहकर्मी, आपके पाठक, श्रोता और दर्शक। उनकी कहानियां सुनाकर, हम एक साथ मिलकर हाशिया पर रहने वाले धरती के सबसे बड़े समूह के लिए ठोस और बहुप्रतीक्षित अंतर ला सकते हैं।

अगले दशक में हम15 आंदोलन का उद्देश्य विकलांगता और मानवाधिकारों के मुद्दों पर मीडिया को शरीक करना करना है: कुछ कहानियां आशा और एकता के बारे में होंगी, लेकिन हम स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीबी, कानूनी प्रतिनिधित्व, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे विषयों को उठाने से भी नहीं कतराएंगे। हम निम्नलिखित विषयों की कहानियों के बारे में चर्चा करेंगे:

  • मानवीय क्षमता, जैसा कि हम विकलांग व्यक्तियों को विविधता और समावेशन एजेंडा के केंद्र में रखते हैं।
  • कार्रवाई के प्रति जवाबदेही, क्योंकि हम विकलांग व्यक्तियों के सामाजिक समावेशन के लिए सरकार, व्यवसाय और जनता को लक्षित गतिविधियां संचालित करते हैं।
  • व्यापक अभियान, जैसा कि हम उन सामाजिक और व्यवस्थागत बाधाओं को तोड़ते हैं जो विकलांग व्यक्तियों को उनकी क्षमता का उपयोग करने और समाज के सक्रिय सदस्य होने से रोक रहे हैं।
  • एकजुटता, क्योंकि हम विकलांग व्यक्तियों की अधिकाधिक जागरूकता, उनकी मज़बूत उपस्थिति और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हैं।
  • क्रांतिकारी परिवर्तन, क्योंकि हम सामाजिक समावेशन के वाहक के रूप में सहायक प्रौद्योगिकी की भूमिका को बढ़ावा देते हैं।

बदलाव की शुरुआत हरेक मीडिया संगठन से हो सकती है। बदलाव की शुरुआत एक पत्रकार से हो सकती है। हम सब मिल कर दुनिया के 15 फ़ीसदी लोगों का जीवन बदल सकते हैं। हम सब मिलकर सांस्कृतिक बदलाव ला सकते हैं। अगर आप नया भविष्य लिखने में हमारी मदद करना चाहते हैं तो हमें hello@wethe15.org पर संपर्क करें।

क्या हम15 आंदोलन के प्रतीक का उपयोग करना संभव है?

हां, यह संभव है और हम15 लोगो के व्यापक उपयोग को हम प्रोत्साहित करते हैं। हालांकि, कृपया ध्यान दें कि हम15 की मंजूरी के बिना वाणिज्यिक या धन उगाहने वाले संगठन इसका उपयोग नहीं कर सकते हैं।.

क्या आपकी सामग्री का उपयोग करना संभव है?

हमारी फिल्म साझा करने योग्य है, लेकिन यदि आप एक वाणिज्यिक या धन उगाहने वाले संगठन हैं, तो कृपया इसका उपयोग करने के लिए हमसे संपर्क करें। इस वेबसाइट की कई तस्वीरों का स्वामित्व पार्टनर संगठनों के पास है, अतः यदि आप उनका उपयोग करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए ईमेल पर संपर्क करें।